शुक्रवार, 20 नवंबर 2009

अदालत ....


कठघरे सा हर घर ,


अदालत तो नही ,


मगर होती पेशी ,


कानूनी कार्यवाही तो नही ,


दाव- पेंच कम नही


हर बात की गवाही भी ,


सबूतों के संग


शायद ,कही रह गई कमी


पारखी नज़र की ,


मिसाल कायम कर सकी


तभी , सच्चाई की


यदि आलम रहा यही


मांगेंगे अपने होने का


सबूत आईने भी




20 टिप्‍पणियां:

  1. यदि आलम रहा यही
    मांगेंगे अपने होने का
    सबूत आईने भी ।
    बहुत सुंदर शब्दों में आपने ज़िन्दगी की हकीकत को बखूबी बयान किया है! उत्तम रचना!

    जवाब देंहटाएं
  2. यदि आलम रहा यही
    मांगेंगे अपने होने का
    सबूत आईने भी ....

    NAARI TO HAR DOUR MEIN IMTIHAAN DETI AAYE HAI ... BAHUT HI ACHAA LIKHA HAI

    जवाब देंहटाएं
  3. यदि आलम रहा यही
    मांगेंगे अपने होने का
    सबूत आईने भी ।
    अपने होने का सबूत तो इस अदालत मे देना ही होगा.
    बहुत खूबसूरत

    जवाब देंहटाएं
  4. "katghare me eemaan khada kar diya,
    Duniyawaalon tumhen kya mil gaya.."
    Mujhe meree ye rachna yaad aa gayi..

    जवाब देंहटाएं
  5. यहां यथार्थ विस्तृत विवरणों में नहीं, व्यंजनाओं, थ्वनि-संकेतों और परिहास की तहों में है।
    है पता हमको वहां पर कुछ नया होगा नहीं
    हाथ में हर चीज़ होगी आइना होगा नहीं।

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत सुन्दर. स्त्री की त्रासदी को बहुत सुन्दरता के साथ उकेरा है आपने.

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत खूब । गूढ अभिव्‍यक्ति ।

    जवाब देंहटाएं
  8. bahut sunder rachana . apane hee ghar ka ye roop bhee ho sakata hai ? sonchane par majboor karatee rachana .

    जवाब देंहटाएं
  9. ज्योति जी,

    बहुत अच्छी रचना।

    यदि आलम रहा यही
    मांगेंगे अपने होने का
    सबूत आईने भी ।

    सादर,


    मुकेश कुमार तिवारी

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत गहरे अर्थ.घर अदालत बन जाये तो .................

    जवाब देंहटाएं
  11. shukriyaan babli ji ,aamin avam digamber ji ,yogendra avam verma ji ,manoj ji avam mukesh ji,arkjesh ji,vandana avam kshama ji ,rashmi ji aur raj ji aap sabhi logo ko tahe dil se shukriyan ,aur aabhari hoon itne umda tippani ke liye ,aksar aesa hota hai apne ghar me begunaah hokar gunhagaar ban jaate hai ,saboot bhi kaam nahi aate ,

    जवाब देंहटाएं
  12. यह कविता के लिये अच्छा विषय है इसे और विस्तार दीजिये ।

    जवाब देंहटाएं
  13. यदि आलम रहा यही
    मांगेंगे अपने होने का
    सबूत आईने भी


    bahut khoob jyoti ji

    जवाब देंहटाएं
  14. हम तो मुजरिम नही थे गवाहो में थे
    मुजरिमो के संग ही पुकारे गये

    वास्तव मे आइना ही एक सहारा है

    आईना देख के तसल्ली हुई
    शायद इस घर मे जानता है कोई

    जवाब देंहटाएं
  15. यदि आलम रहा यही
    मांगेंगे अपने होने का
    सबूत आईने भी ।
    ज्योति जी,
    बहुत ही यथार्थपरक रचना--कम शब्द लेकिन काफ़ी धारदार---
    पूनम

    जवाब देंहटाएं
  16. शायद ,कही रह गई कमी
    पारखी नज़र की ,
    LAJWAAB RACHAN

    जवाब देंहटाएं