युग परिवर्तन

न तुलसी होंगे, न राम
न अयोध्या नगरी जैसी शान .
न धरती से निकलेगी सीता ,
न होगा राजा जनक का धाम .
फिर नारी कैसे बन जाये
दूसरी सीता यहां पर ,
कैसे वो सब सहे जो
संभव नही यहां पर .
अपने अपने युग के अनुसार ही
जीवन की कहानी बनती है ,
युग परिवर्तन के साथ
नारी भी यहॉ बदलती है .

टिप्पणियाँ

सुन्दर और प्रेरणादायी पंक्तियाँ :)

Alpana Verma ने कहा…
बहुत सही बात कही है ज्योति.
राम होंगे तो सीता भी होंगी..युग बदल गया है..

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना ....

उम्मीद