संदेश

होकर भी साथ नहीं

चित्र
ख्वाब  वही   ख्वाहिश  वही  अल्फाज  वही   ज़ुबां  वही  , फिर  रास्ते  कैसे   जुदा  है  सफ़र  के  , कदम  साथ  अपने  दे  रहे  क्यों  नहीं  । कही  तो  कुछ   खलिश  है  मन में  जो  दिल  चाहकर  भी  मिल  रहा  नहीं  । 

मोहब्बत .........

चित्र
मोहब्बत   में  आदमी  जीता  कम  मरता  ज्यादा  है  , पाने  से  अधिक  खोने  के  लिए   डरता  ज्यादा  है  , यकीं  कम  ,उम्मीद  के  सहारे   चलता  ज्यादा  है  , तभी  संभल  नही  पाता  और  गिरता  ज्यादा  है  । 

हम अंत कभी नहीं चाहते .........

चित्र
एकता  और  प्रेम  की  मिसाल   हम  कायम  करना  चाहते  थे , अमन  और  इंसानियत  का  हथियार   हम इस्तेमाल  करना  चाहते  थे  , मगर  आक्रोश  और  जुनून  में   खौलते  हुए  चंद  विचार  , अस्त्र -शस्त्र  चलाने  पर   हमें  मजबूर  करते  रहे  , इतिहास  के  पन्ने  जो  पहले   वीर  गाथाओं  से  भरे  थे  , आज  काले  -काले  धब्बो  से  भरकर  भद्दे  होते  जा  रहे  , समय  को हम  चाहते  है  रोकना   इतिहास  को  हम चाहते है  बदलना   पर  दोनों  ही  हमारे  वश  में  नहीं  रहे  , हम  अंत  कभी  नहीं  चाहते  थे   पर   इसके  भागीदार  तो  बने  रहे  , ऐसा  लगता  है  मानो   ...

क्या .......?

चित्र
क्या  कहा  जाये  क्या  सुना  जाये  इस  क्या  से  आगे   यहाँ  कैसे  बढ़ा  जाये समझ  आता  नहीं  , क्योंकि  ये  दुनिया  अब   पहले  जैसे  सीधी  रही  नहीं  , तभी  आसान  बात  भी  मुश्किल  नज़र  आती  है  , किसी  से  कहे  कुछ  उसे  समझ  कुछ  और  आती  है  ।  शायद  इसलिए  ज़िन्दगी  अब , लम्हों  में  बिखर  जाती  है  । 

वैसा कुछ भी नहीं रहा

चित्र
वैसा  कुछ  भी  नहीं   रहा  यहाँ   जैसा  पहले  हुआ  करता  रहा  यहाँ  वक़्त  के  दरिया  में  कल  बह  गया  आज  हर  किसी  का  बदला  हुआ  है यहाँ     1 वक़्त  की  मांगे  करवटे  लेती  रहती  है   उम्मीदे  बहुत  कुछ  बदल  देती  है  यहाँ  आगाज़  से  बहुत  अलग  अंजाम  होता  है  रिश्ते  बनते  है  जैसे  वैसे  रहते  नहीं  यहाँ  1 

त्यौहार हमारे जीवन का अंग

चित्र
किसी भी त्यौहार की गरिमा को बनाये रखना जरूरी है ,क्योंकि ये त्यौहार हमारी सभ्यता और संस्कृति को दर्शाते है ,ये हमें अपनी मातृभूमि से जोड़कर रखते है ,आपसी बैर को मिटा कर दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए प्रेरित करते है ,बुराई को नष्ट कर अच्छाई की राह पे ले जाते है ,त्यौहार हमारे जीवन को खुशहाल और रिश्तों को मजबूत बनाये रखने का जरिया है ,इसी की वजह से हमें दफ्तरों और विद्यालयों से ढेरो छुट्टियां मिलती है , जिससे व्यस्तता घटती है तथा खुशियों को बाटने का अवसर हाथ लगता है ,ये जीवन में उत्साह व उल्लास के रंग भरते है ,जिससे जीने का हौसला दुगुना हो जाता है ,भला सोचिये क्या किसी और देश की मिटटी इतनी रंग बिरंगी है ,जितनी हमारे भारत देश की ,त्यौहार जीने का आधार है ,तभी तो हमें इससे प्यार है ,इसलिए हम सभी भारत वासियों की जिम्मेदारी बनती है कि इन त्योहारों की रौनक को बरकरार रखे ,इसके महत्व को कम न होने दे ,कितनी ही महंगाई क्यों न हो पकवानों को चखने का मौका इन्ही अवसरों पर मिलता है ,नूतन परिधान लेने का मौका ह...

जमीर

चित्र
उसका जमीर आज भी जिन्दा है , तभी तो खड़ा हो आइने के आगे वह शर्मिंदा है .