शाख के पत्ते ...

हम ऐसे शाख के पत्ते है 

जो देकर छाया औरो को 

ख़ुद ही तपते रहते है ,

दूर दराज़ तक छाया का 

कोई अंश नही ,

फिर भी ख्वाबो को बुनते है 

उम्मीदों की इमारत बनाते है ,

और ज्यो ही ख्यालो से निकल कर 

हकीकत से टकराते है 

ख्वाबो की वह बुलंद इमारत 

बेदर्दी से ढह जाती है ,

तब हम अपनी तकदीर को 

वही खड़े हो ......

कोसते रह जाते है । 

टिप्पणियाँ

गहराई समेटे हुए कुछ शब्द
VIJAY KUMAR VERMA ने कहा…
बहुत सुंदर रचना...

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना ....

कथा सार

छोटी छोटी रचनाये