गुरुवार, 12 सितंबर 2013

क्या .......?







क्या  कहा  जाये 
क्या  सुना  जाये 
इस  क्या  से  आगे  
यहाँ  कैसे  बढ़ा  जाये
समझ  आता  नहीं  ,
क्योंकि  ये  दुनिया  अब  
पहले  जैसे  सीधी  रही  नहीं  ,
तभी  आसान  बात  भी 
मुश्किल  नज़र  आती  है  ,
किसी  से  कहे  कुछ 
उसे  समझ  कुछ 
और  आती  है  । 
शायद  इसलिए  ज़िन्दगी  अब ,
लम्हों  में  बिखर  जाती  है  । 

6 टिप्‍पणियां:

kshama ने कहा…

Duniya kabhee seedhee nahee thee...bahut achhe rachana...

धीरेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा…

सुंदर सृजन ! बेहतरीन रचना !!

RECENT POST : बिखरे स्वर.

Alpana Verma ने कहा…


जीवन की कशमकश को अच्छी अभिव्यक्ति दी है ज्योति अपनी कविता में .
-- ज़िन्दगी यूँ ही कतरा कतरा गुजारी जाती है.

संजय भास्‍कर ने कहा…

बहुत ही अलग और सशक्त रचना.

दिगम्बर नासवा ने कहा…

जीवन तो कभी भी आसान नहीं रहा .. द्वंद को बयाँ करती सुन्दर रचना ...

दिगम्बर नासवा ने कहा…

ये दस्तूत है दुनिया का ... पहले सा कुछ भी नहीं रहता सिवाए मन के ... कुछ यादों के ...
ओर जीवन बीत जाता है ऐसे ही ...