बगावत ..
पर तो निकले नही ,
उड़ना हमें आया नही ।
चलना जरूर सीखा, पर
रास्ता नज़र आया नही ,
राह जब हम ढूँढने लगे
एतराज सबने जताया यूँ ही ,
वेवजह की बातों में
हमें सताया भी यूँ ही ,
'आ ह को चाहिए एक
उम्र असर होने तक ',
यही ख्याल लिए फिर
इरादों ने कदम बढ़ाया वही ,
तंग आकर तानो से
जाग उठी, जोश में बगावत भी ।