संदेश

संस्मरण लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

है प्यार का बंधन रक्षाबंधन

चित्र
राखी का पर्व हमारे देश मे बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है । यह बाजारों की सजावट देखने पर ही समझ आ जाता है , जो एक महीने पहले से ही रंगबिरंगी राखियों से जगमगा उठता है . क्योंकि यह सिर्फ रस्म नही बल्कि मान - सम्मान आपसी प्यार का त्यौहार है , इसमें रिश्तों की गहराई है , पवित्रता है । तभी तो इसे भाई - बहन का पावन पर्व कहा गया है । क्योंकि ये वो रिश्ता है जिन्हें हम बचपन से एक ही आँगन मे जीते है , आपस के सुख - दुख सभी इसके साझेदार होते है , भाई - बहन एक ही शाखा के अलग अलग टहनियां है जो एक दूजे का सहारा बनते हुए बड़े होते है । पर बहने जब ब्याह कर चली जाती है तब यही एक दिन ऐसा होता है जब दोनों को सारे गुजरे दिनों से जोड़ता है । इस निश्छल भावनाओ का कोई मोल नही होता , जिन्हें सिर्फ हम मनाते नही जीत...