आज के दिन ही हम एक हुए थे....कितना लम्बा सफ़र तय कर लिया, याद ही नहीं। लगता है कल की ही तो बात थी........ अहसास कभी उम्र नहीं पाते , कितनी सच्ची बात है ये। जीवन की ऊंची-नीची डगर पर चलते हुए कब एक अजनबी इतना अपना हो जाता है पता ही नहीं चलता.... ..... सुख-दुख के साझेदार हुए, जीवनभर के साथ हुए। कानों में संगम के गीत प्रिये, तुम तो मेरे मीत प्रिये। आंसुओं से भीगे हुए, पलकों पर कुछ अद्भुत सपने, हमने जो आँखों में समां लिए, तुम तो मेरे मीत प्रिये। उजियाले का अधिकार लिए, मिटा तम के आकर्षण प्रिये। ढलते सूरज को दे आवाज़, हर हार को निरस्त करके, मुश्किलों में मुस्कान लिए, तुम तो मेरे मीत प्रिये। इस जीवन के गीतों के स्वर नहीं आसान प्रिये, जहां मिले स्वर हमारा मधुर वही संगीत प्रिये। चलते रहे अगर साथ यूं ही, हर मुश्किल है आसान प्रिये, तुम तो मेरे मीत प्रिये, जीवन का संगीत प्रिये.
टिप्पणियाँ
bahut badhiyaa!
badhaaee!
----
तब दीवारे बच जाती
दरकने से और
संभल जाता ये भवन ।
मकाँ यदि हिलने लगे तो कहीं न कहीं शिल्प में ही कमी है
बहुत सुन्दर रचना
गहन भाव लिए हुए यह बहुत ही अच्छी कविता है.
प्रशंसनीय रचना ।
टूट रहे सब बंधन ,
शिल्पी यदि जतन करता ,
लगाता स्नेह और
समानता का गारा ,
तब दीवारे बच जाती
बहुत सुन्दर।
कबीर भी पछताए कि ‘जतन बिनु मृगनु खेत उजारे’। कवि संपूर्णता में देखता है। वह बार बार अवलोकन और विश्लेषण करता है..जतन के मार्ग तलाशता भी है और तराशता भी है।
अंधों को ज्योति दिखाने का धन्यवाद ज्योति जी।
इन रिश्तों को दरकने से बचाते बचाते ही ज़िन्दगी कट जाती है ......!!
बस कट ही जाती है ....जी नहीं जाती .......!!
http://charchamanch.blogspot.com/
बधाई स्वीकार करें...
जरा सी चूक में
टूट रहे सब बंधन..
ये चंद शब्द ही इसका प्रमाण हैं.
bahut hi kamaal ki rachna...
sambandhon ko bahut uchit bimb diya hai aapne...
aaj to main bas kuch kah nahi paa rahi hun..mujhe aapki rachna kitni acchi lagi...
BAHUT HI ACCHI...
SACH MEIN..!!
लगाता स्नेह और
समानता का गारा ,
तब दीवारे बच जाती
दरकने से और
संभल जाता ये भवन
स्नेह का अभाव व असमानता का प्रभाव ही तो दरका देता है रिश्तों का भवन...खूबसूरत रचना