
रंग बिरंगे धागों का
ये सुन्दर त्यौहार ,
नयनो में सपने संजोये
लौट आया फिर आज .
भाई के स्नेह में लिपटी
बहने हो रही निहाल ,
निकल पड़ी है सज के
जाने को वो बाज़ार ,
भीनी सी मुस्कान लिए
रही राखियों को निहार ,
सबसे सुन्दर कौन सी राखी
उलझ गई लिए ख्याल ,
भईया खुश हो जाये मेरा
कलाई पर किसे बाँध ,
भाव विभोर हो उठी है
वो करके बचपन ध्यान ,
नयनो में सावन की बूंदे
झूम पड़ी लिए धार ,
अपने मन के खुशियों को
नही पा रही वो संभाल ,
चन्दन ,मीठा ,अक्षत ,दीप
साथ में लिए राखी -रुमाल
ढेरो उमंगें भर कर मन में
सजा रही बहन राखी के थाल ,
निभा रहें राखी के बंधन
मिल भाई बहन आज ,
सावन की हरियाली में
लहलहा रहा पावन प्यार ,
रक्षाबंधन का आया है
पावन सुन्दर त्यौहार l
19 टिप्पणियां:
हृदयस्पर्शी..... प्यारी रचना ...
राखी के पर्व की शुभकामनायें
मनभावन रचना .....आपका आभार
अच्छी पोस्ट
रक्षा बंधन पर्व की बधाइयाँ
बहुत सुन्दर
राखी पर्व की बधाई।
सुन्दर रचना. रक्षा बन्धन की हार्दिक शुभकामनाएं.
मन को छु लेने वाली रचना
रक्षाबंधन की शुभकामनायें ...
सबको इस पर्व की शुभकामनायें।
Behad pyaree rachana! Bahut,bahut mubarak ho ye tyohaar aapko!
15 august kee bhee anek shubh kaamnayen!
बहुत ही भावमय प्रस्तुति , बधाई
रक्षाबंधन की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनायें ....
भाई-बहन के प्यार को बहुत सुंदर शब्दों में पेश किया है ज्योति जी...
रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं.
सुन्दर सी भावपूर्ण प्रस्तुति के लिए बहुत बहुत आभार.
रक्षाबन्धन और स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ.
पर्व विशेष पर लिखी यह प्यारी सी कविता बहुत अच्छी लगी ..ज्योति आप को भी रक्षाबंधन पावन पर्व की बधाइयाँ!
बड़े ही सुंदर भावों को शब्द दिये हैं आप ने
बहुत बढ़िया !!
रक्षा बंधन की ढेरों शुभकामनाएं
rakhi ki mhk liye sundar rachna .
bahut dino se apko yad kar rahi thi .
sundar prastuti pls visit www.varta.tv
वाह .. प्यारी सी रचना ... दिल को छूती है ...
pavan parv par pyaree rachana ....
shubhkamnae .
रक्षा बंधन पर्व पर सटीक काव्य-रचना!!!
रक्षा बंधन की ढ़ेरों शुभकामनाएँ!
आपकी प्यारी सी अभिव्यक्ति मन को मोहती है.
मेरी भी आपको ढेर सी शुभ कामनाएँ.
एक टिप्पणी भेजें