कुछ बात बड़ी होनी चाहिये

मुख़्तसर सी जिंदगी मे

कुछ बात बड़ी होनी चाहिए ,

कद भले ही छोटा हो

सोच बड़ी होनी चाहिए ।

हर बात पे तेरा-मेरा

अच्छा नही लगता यारो ,

शिकायतों से हटकर भी

कभी बात होनी चाहिये ।

तुम ,तुम हो, हम,हम है

इस बात पर दो राय

कभी भी किसी की

नही होनी चाहिये  ।

इसलिए जब भी मिलो

इंसानियत के नाते मिलो

फिजूल मे बर्बादी नही

वक्त की होनी चाहिये ।

मुख़्तसर सी जिंदगी में ......

टिप्पणियाँ

Jyoti Singh ने कहा…
आपकी आभारी हूँ ,धन्यवाद
Jyoti Singh ने कहा…
धन्यवाद दीदी
Kishor se milen ने कहा…
वाह, अच्छी सोच